भाजपा नेत्री रीता बहगुणा जोशी के पति की अस्थियां गंगा में विसर्जित
- DSS Admin
- May 18, 2026
हरिद्वार, 18 मई (हि.स.)। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता बहुगुणा जोशीं के दिवंगत पति पीसी जोशी की सोमवार को वीआईपी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, प्रदीप बत्रा, विधायक ओदश चौहान, कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, पूर्व सीएम विजय बहुगुधा ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी सहित कई प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा तट पर अस्थियां प्रवाहित की गईं। इस दौरान संत समाज और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत ललितानंद, विजय व विनय सारस्वत, उज्ज्वल पंडित, राज्य मंत्री जयपाल चौहान और शोभाराम प्रजापति समेत अन्य व्यक्तियों ने परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

