108 कलशों के जल से स्नान कराया

भास्कर न्यूज | जालंधर टावर एनक्लेव फेज 3 स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में ओडिशा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पवित्र स्नान पूर्णिमा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। पूजा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के स्वरूप को गंगाजल, पंचामृत तथा 108 कलशों के जल से स्नान कराया गया। आयोजन के दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और भगवान से आशीर्वाद लिया। स्नान अनुष्ठान के समय मंदिर प्रांगण जय जगन्नाथ, जय बलभद्र और जय माता सुभद्रा के जयघोष से गूंजता रहा। दोपहर दो बजे से लंगर का आयोजन भी किया गया।

   

सम्बंधित खबर