भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर के दक्ष शर्मा ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) नवदीप शर्मा और प्रियंका शर्मा के पुत्र दक्ष ने कुल 600 अंकों में से 314 अंक प्राप्त कर यह प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की है। अपनी इस बड़ी कामयाबी का श्रेय दक्ष शर्मा ने अपने माता-पिता और परिवार के बड़ों के मार्गदर्शन व आशीर्वाद को दिया है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने सीए दक्ष शर्मा का मुंह मीठा करवाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

