गांव छोकरां में लोहट जठेरों का जोड़ मेला समिति द्वारा दरबार सती महातमी जी के स्थल पर सोमवार को मनाया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि ध्वजारोहण समारोह सुबह 10 बजे पूरे उत्साह के साथ संपन्न होगा। इसके बाद पंजाबी गायक मणि मान और अन्य पंजाबी गायक सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर ठंडे मीठे पानी की छबीलें, फल और अन्य लंगर भी वितरित किए जाएंगे।

