500 से अधिक साधकों ने किया योग का अभ्यास

जालंधर | आदर्श नगर पार्क में भारत विकास परिषद जालंधर और भारतीय योग संस्थान के 12वें वार्षिक आठ दिवसीय शिविर का समापन हुआ। समापन अवसर पर 500 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया। मुख्य शिक्षिका विनय खुल्लर के नेतृत्व में प्रतिदिन आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा विभिन्न रोगों के निवारण पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान जिला अध्यक्ष रामचंद्र कांसरा, महासचिव राजीव जैन, शिक्षक विनय खुल्लर, नितिन कपूर, अशोक मग्गू, परिषद अध्यक्ष पवन गर्ग, सचिव कंचन शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव गंभीर, प्रकल्प प्रमुख राज सभरवाल, गोल्डन मेंबर हर्षवर्धन और पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित कर किया।

   

सम्बंधित खबर