स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल परिसर में मातृ दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से माताओं के प्रति स्नेह व रचनात्मकता प्रस्तुत की। विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित कार्ड, मुकुट, फोटो फ्रेम, गुलदस्ते और अन्य सजावटी सामग्री प्रदर्शित की गई। इन वस्तुओं से परिसर को सजाया गया, जिससे आयोजन का माहौल आकर्षक बना रहा। प्लेवे, नर्सरी, किंडरगार्टन और कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से विद्यालय आमंत्रित किया गया। माताओं ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखीं।

