जालंधर | गुलमोहर सिटी के नजदीक सिद्ध मां बगलामुखी धाम में भक्तों द्वारा श्री शनिदेव महाराज का दिव्य हवन-यज्ञ श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान राकेश शर्मा से सपरिवार विधिवत पूजन करवाकर हवन में आहुतियां डलवाईं, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। अंत में विश्व कल्याण की कामना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, प्रदीप, दिनेश सेठ, सौरभ भाटिया, विवेक अग्रवाल, नरेश, कोमल, ऋषभ कालिया, कमलजीत, धर्मपाल सिंह, नरिंदर, रोहित भाटिया, प्रदीप मौजूद थे।

