गांवों की स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की

जालंधर | जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. की अध्यक्षता में जिला जल और स्वच्छता मिशन की बैठक हुई। इसमें गांवों की स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने ठोस कूड़ा प्रबंधन नियम, 2026 के तहत तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने और स्रोत स्तर पर कूड़े के पृथक्करण व प्रोसेसिंग के निर्देश दिए। कार्यकारी इंजीनियर एसएस धालीवाल ने तरल और प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन परियोजनाओं की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर