भास्कर न्यूज | जालंधर पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में प्रार्थना सभा के दौरान नए ऑफिस बियरर्स ने शपथ ग्रहण की। सीनियर वर्ग में तनवीर सिंह को हेड ब्वॉय और सान्वी शर्मा को हैड गर्ल चुना गया। हरमिंदर सिंह सैनी और गणिम जैन को वाइस हैड ब्वॉय और वाइस हैड गर्ल बनाया गया। गुनीत कौर को डिसिप्लिन इंचार्ज और कामाक्षी अग्रवाल को वाइस डिसिप्लिन इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई। स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अनन्या सिंह को कल्चरल हैड और आस्था वर्मा को वाइस कल्चरल हैड बनाया गया। खेल विभाग में सक्षम टंडन और प्रांजल मल्होत्रा को स्पोर्ट्स कैप्टन चुना गया, जबकि लक्ष्य शर्मा और एंजेल को वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया। इनोवेटिव हैड की जिम्मेदारी सोनाली वर्मा को दी गई। अर्पिता को इनफॉर्मेशन एग्जीक्यूटिव हैड बनाया गया, जबकि प्रियल अरोड़ा, मानसी और कायना कल्याणा को इनफॉर्मेशन एग्जीक्यूटिव चुना गया। असिस्टेंट हैड बॉय के रूप में प्रभनूर सिंह और असिस्टेंट हैड गर्ल के रूप में हंसिका जैन को चुना गया। जूनियर वर्ग में आरुष सभरवाल को जूनियर हैड ब्वॉय और शायरा शर्मा को जूनियर हैड गर्ल चुना गया। अंशुमन और शांभवी को जूनियर जॉइंट हैड ब्वॉय और गर्ल बनाया गया। यहां सुपरवाइजर राजकुमार, उर्वशी अरोड़ा, गार्गी शर्मा मौजूद रहे।

