लुधियाना| डॉ. एवीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नजदीक ईसा नगरी पुली का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। स्कूल के 107 छात्रों में से अनुष्का ने 96.15% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इसी के साथ ही स्टेट मेरिट में अनुष्का 20वें स्थान पर रही है। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर राजीव कुमार लवली और प्रिंसिपल मनीषा गाबा ने शानदार परिणामों के लिए सभी छात्रों और स्कूल स्टाफ को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक समिति ने अनुष्का को पुरस्कार स्वरूप 11,000 रुपए की राशि भेंट की। इस क्रम में, दसवीं कक्षा के परिणामों में अनुष्का ने 96.15% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, दमनजोत कौर ने 94.30% अंकों के साथ दूसरा और यशिका ने 90.46% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इनमें सोनिया रानी, ईशिता कतियाल, नवनीत कौर, जसवंत कौर, रूबी वर्मा, रीमा, गुरप्रीत बजाज, कुलदीप कौर, वंदना सूद, हरजीत कौर, मुस्कान, हर्ष बाला और गुरलीन कौर भी शामिल रहे।

