कैडेट्स ने हासिल किया एनसीसी ‘ए’ प्रमाणपत्र

लुधियाना| किचलू नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर में एनसीसी कैडेटों के ए प्रमाणपत्र सफलतापूर्वक प्राप्त करने पर उत्साहपूर्ण माहौल रहा। विद्यालय के कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एनसीसी ए प्रमाणपत्र के लिए योग्यता हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि कैडेटों के समर्पण, अनुशासित प्रशिक्षण, धैर्य और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है। इस सफलता को विद्यार्थियों में नेतृत्व, देशभक्ति और चरित्र-निर्माण की परंपरा को आगे बढ़ाने वाली उपलब्धि के रूप में भी देखा गया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर अजय कोहली, सूबेदार मेजर करनैल सिंह और एएनओ रमणदीप शर्मा ने कैडेटों को बधाई दी। विद्यालय की प्राचार्या रंजू मंगल ने सफल कैडेटों को सम्मानित किया और उनकी सराहनीय उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

   

सम्बंधित खबर