अनंतनाग में सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस गन से गोली मारकर की आत्महत्या
- DSS Admin
- May 08, 2026
श्रीनगर, 08 मई (हि.स.)। कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक सीआरपीएफ जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार रात को दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में घटी। हरियाणा के रेवाड़ी निवासी कांस्टेबल सतीश कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 164 बटालियन में तैनात थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरु कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

