हनुमंत सेवा समिति ने सुंदरकांड पाठ किया

लुधियाना | श्री हनुमंत सेवा समीति (संगीत परिवार) की ओर से श्रृंखलाबद्ध संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन चंडीगढ़ रोड स्थित विजय खुराना के निवास में किया गया। परिवार ने बाला जी सरकार का स्वागत फूलों की वर्षा और दीपमाला के साथ किया। समिति के निश्चित सुमन और राजू बांसल ने दरबार को सुशोभित किया, जबकि परिवार और भक्तों ने ज्योति प्रचंड की। गणपति वंदना के उपरांत पाठ का गायन राजू बांसल तथा सुरिन्द्र खन्ना ने किया। करण शर्मा और कृष ने भजन प्रस्तुत किए। पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर बाला जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। समापन पर झंडा फहराकर आरती हुई। इस दौरान नीरू, साहिल, गौतम, नंदनी, निशिका, विजय सिंगला, विनाशकी, कृष सहगल, सीमा, गौरव गर्ग, श्वेता गर्ग, नीलम खन्ना और बेबी सुमन उपस्थित रहे। पाठ के बाद सुरिन्द्र खन्ना ने प्रसाद वितरित किया। समिति ने परिवार को सम्मानित किया।

   

सम्बंधित खबर