लुधियाना| एचवीएम कॉन्वेंट स्कूल द्वारा सीबीएसई, एसएसई एवं एसएससीई परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा दसवीं के टॉपर्स तथा कक्षा बारहवीं के विभिन्न स्ट्रीम के टॉपर्स को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार एवं ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा-स्वरूप प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।विद्यालय के चेयरमैन दिलबाग सिंह, अध्यक्ष जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष डीपी शर्मा, विद्यालय प्रबंधक समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों तथा प्राचार्या मनिंदर कौर ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के परिश्रम, समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयासों की सराहना की।

