अनुशासन व टीमवर्क का दिया गया संदेश

लुधियाना| कुंदन विद्या मंदिर स्कूल में सहायक कर्मचारियों एवं हेल्पर्स के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों को सशक्त बनाना व स्कूल के सुचारु संचालन में उनके योगदान को सम्मान देना रहा। कार्यशाला के सत्रों में अनुशासन, व्यवहार, टीमवर्क, संवाद कौशल, स्वच्छता तथा जिम्मेदारियों के महत्व पर चर्चा की गई। संवादात्मक गतिविधियों और प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन समर्पण के साथ करते रहें। ।

   

सम्बंधित खबर