लुधियाना में हादसे में साइकिल सवार की मौत:सड़क पार करते वाहन ने मारी टक्कर, गोरखपुर निवासी मृतक 4 बेटियों-1 बेटे का पिता था

चंडीगढ़ रोड स्थित ऐकाई अस्पताल के समीप एक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार व्यक्ति की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी समय किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान और पारिवारिक स्थिति थाना मोती नगर के जांच अधिकारी एएसआई साहब कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रहलाद के रूप में हुई है, जो लुधियाना के हीरा नगर का निवासी था। प्रहलाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था और लुधियाना में एक फैक्ट्री में ओवरलॉक मशीन चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। प्रहलाद की पत्नी अंजनी ने बताया कि वह अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। इस अचानक हुए हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस की कार्रवाई और जांच पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग लगाया जा सके। पुलिस दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान हो सके। एएसआई साहब कुमार ने कहा कि परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

   

सम्बंधित खबर