लुधियाना| इंडोनेशिया के बाली द्वीप में श्रीमत भागवत परिवार की ओर श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से पूर्व भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इस दौरान श्र्द्धालुओं द्वारा हरिनाम संकीर्तन के दौरान किए जयघोष से बाली द्वीप की फिजा भक्ति व आस्था के रंगों से नहा गई। श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धाभाव से श्रीमद भागवत महापुराण को सिर पर धारण कर नगर परिक्रमा लगाई। इस मौके पर राजिंदर छाबड़ा ने कहा, कि विदेशी धरती पर ऐसे आयोजनों से हमारी सनातन संस्कृति की वैश्विक पहचान को और मजबूती मिलती है। ऐसे आयोजन आज की युवा पीढ़ी को भी जोड़ने का जरिया बनते हैं। शोभायात्रा के दौरान कई विदेशी नागरिक भी संकीर्तन की धुन पर मग्न होकर नाचते दिखाई दिए।

