उत्तराखंड में निहंग गुरुद्वारा साहिब से उतरे:पंजाब से गए जत्थे ने की मध्यस्थता; दावा-छत पर बैठे निहंगों को पंजाब भेज रहे हैं

उत्तराखंड के नगरासू में गुरुद्वारा साहिब की चौथी मंजिल पर कब्जे करके बैठे निहंग आखिरकार नीचे उतर गए हैं और उन्हें वापस पंजाब भेज दिया गया है। पंजाब से गए निहंग जत्थे ने प्रशासन के साथ बातचीत की और उसके बाद वो निहंगों से बात करने पहुंचे। निहंग जत्थे ने वहां मौजूद निहंगों से बातचीत की और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसलिए वो नीचे उतर जाएं। निहंग जत्थे के कहने पर निहंग नीचे उतरे। जत्थे में शामिल निहंगों का कहना है कि प्रशासन से बातचीत के बाद उन्हें वापस पंजाब भेज रहे हैं। इससे पहले गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बेअंत सिंह ने निहंगों से अपील की थी कि यहां से पुलिस चले गई है आप नीचे उतर जाओ। लंगर खाकर आप पंजाब के लिए निकल जाओ। हालांकि बेअंत सिंह के कहने पर वो नीचे नहीं उतरे। सतज्ञानी हरनाम सिंह जी खालसा भिंडरावाले प्रधान संत समाज के जत्थे में शामिल निहंग ने बताया कि जब उन्हें पता चला तो वो तुरंत यहां आ गए। उन्होंने कहा कि उनकी कोई डिमांड नहीं थी। यह सब कुछ गुस्से में हो गया। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब पर कब्जे का कोई मामला नहीं था। निहंगों की कोई डिमांड भी नहीं उन्होंने कहा कि निहंगों की कोई डिमांड भी नहीं थी। वो सब कुछ गुस्से में कर गए। उन्होंने बताया कि बाबा बेअंत सिंह ने भी उनसे अपील की है और उसके बाद वो नीचे उतरे हैं। प्रशासन से भी इस संबंध में बात हो गई है।

   

सम्बंधित खबर