शहर के विभिन्न पार्कों व अन्य जगहों पर लोगों ने योगा कर 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इसी कड़ी में रोज गार्डन में रविवार सुबह का नजारा आम दिनों से बिल्कुल अलग और बेहद ऊर्जावान दिखाई दिया। शहर के कोने-कोने से आए 1000 के करीब साधक रोज गार्डन पहुंचे। देखते ही देखते पूरा परिसर योगमय नजर आया। इसके अलावा रखबाग, मिनी रोजगार्डन, दरेसी ग्राउंड के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज व विभिन्न संस्थाओं ने भी योग दिवस मनाया। जिसमें स्टूडेंट्स ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

