मानसा के भीखी में फिर टूटी नहर:बड़ी दरार आई, धान की फसल और घरों में घुसा पानी; किसानों को भारी नुकसान

मानसा जिले के कस्बा भीखी में नहर एक बार फिर टूट गई है। टूटी नहर की मरम्मत के बाद उसमें दोबारा पानी छोड़े जाने के कारण यह घटना हुई। नहर का पानी किसानों के खेतों और आसपास के घरों तक पहुंच गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने पंजाब सरकार और नहरी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पंजाब में इस समय धान की रोपाई का सीजन चल रहा है, जिसके लिए किसानों को नहरी पानी की सख्त आवश्यकता है। भीखी में नहर की जर्जर हालत के कारण 13 जून को भी यह टूट गई थी। मरम्मत के दौरान दोबारा पानी छोड़े जाने से नहर में दरार आ गई और वह फिर से क्षतिग्रस्त हो गई। नहर टूटने से पानी किसानों की धान की फसल, नर्सरी (पनीरी) और आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घरों में पानी घुसने से मकानों को भी क्षति पहुंचने की आशंका है। भविष्य में इसके दोबारा टूटने की आशंका स्थानीय निवासियों अर्शदीप सिंह (माइकल गागोवाल), देशराज, मलकीत सिंह, सतपाल सिंह और धनजीत सिंह ने पंजाब सरकार और नहरी विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नहर की हालत बेहद खराब है और भविष्य में इसके दोबारा टूटने की आशंका बनी हुई है, जिससे किसानों और घरों को और अधिक नुकसान हो सकता है। अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर धान की बुवाई के दौरान किसानों को पर्याप्त नहरी पानी उपलब्ध कराने और नहर की समय पर मरम्मत में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि नहर टूटने से किसानों की धान की फसल और पनीरी को नुकसान हुआ है, जबकि घरों में पानी घुसने से मकानों को भी क्षति पहुंचने की आशंका है।

   

सम्बंधित खबर