पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:दिलजीत दोसांझ का घर उड़ाने की धमकी, लिखा- जो मदद करेगा, मारा जाएगा
- DSS Admin
- May 25, 2026
खालिस्तान नेशनल आर्मी नाम के संगठन ने पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ का लुधियाना स्थित घर उड़ाने की धमकी दी है। दिलजीत हाल ही में अपने इवेंट से खालिस्तान समर्थकों को निकालने के बाद कट्टरपंथियों के टारगेट पर आए हैं। दिलजीत के अलावा लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर का ऑफिस में भी बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है। इस संबंध में धमकी भरी ई-मेल 25 मई की सुबह नगर निगम कमिश्नर और अन्य सरकारी आईडी पर भेजा गया है। सुबह करीब 7:28 बजे आई ईमेल आईडी का विषय "B"0mb Blast - Mayor Office Ludhiana!" रखा गया है। ईमेल में धमाकों का समय भी निर्धारित किया गया है। दोपहर 1:11 बजे लुधियाना मेयर पर हमले की धमकी दी गई। इसके साथ ही रात 9:11 बजे दिलजीत दोसांझ के लुधियाना स्थित घर पर धमाके की चेतावनी दी है। हमलावरों ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि “कोई भी दिलजीत दोसांझ की मदद करेगा, मारा जाएगा।” (पढ़ें पूरी खबर) कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को चुनाव अफसर का नोटिस मुक्तसर जिले के गिद्दड़वाहा में नगर कौंसिल चुनाव प्रचार थमने के बाद भी कथित रूप से प्रचार करने के मामले में पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को रिटर्निंग अफसर (RO) SDM कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता और शाम 5 बजे प्रचार बंद होने के नियमों के उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की है। आरोप है कि प्रचार का समय समाप्त होने के बावजूद राजा वड़िंग ने गिदड़बाहा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां जारी रखीं। हालांकि वड़िंग की मीडिया प्रभारी आयुषि ने कहा कि अभी तक उन्हें किसी तरह का आधिकारिक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। खबरों में ही सुना है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने के बाद ही पार्टी अपना पक्ष स्पष्ट करेगी। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन पूरे मामले की वीडियो फुटेज और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। यदि नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा (पढ़ें पूरी खबर)

