पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा तिथि घोषित:जुलाई में होगी CBT परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड; 3,298 पदों पर भर्ती
- Neha Gupta
- Jun 16, 2026
पंजाब पुलिस में होने वाली 3,298 कांस्टेबल भर्ती (जिला एवं आर्म्ड कैडर)-2026 के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इस संबंध में एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। यह जानकारी पंजाब पुलिस की ओर से दी गई है। वहीं, अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा संबंधी हर जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

