पठानकोट में चुनाव से 15 दिन पहले बदली वार्ड रोटेशन:कई दिग्गज नेताओं के बदले चुनावी समीकरण, कुछ नेताओं के वार्डों में अभी भी फेर

निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। 26 मई को वोटिंग होगी। वहीं, चुनान से 15 दिन पहले पठानकोट में वार्ड आरक्षण रोटेशन में बदलाव हो गया है। जिससे 3 दिग्गजों को तो राहत मिली, लेकिन अभी भी कई उम्मीदवारों के वार्डों में बदलाव नहीं हुए हैं। बता दें, 26 को चुनाव के तीसरे दिन यानि 29 मई को काउटिंग होगी। इसके लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नॉमिनेशन कर पाएंगे। उसी दिन चुनाव निशान भी आबंटित किए जाएंगे। इन दिग्गजों को मिली राहत बता दें, पठानकोट निगम के 50 वार्डों के रिजर्वेशन रोस्टर पर ऑब्जेक्शन के बाद सभी वार्डों के रिजर्वेशन को ही बदल दिया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्व आप के हल्का इंचार्ज विभूति शर्मा की पार्षद पत्नी कोमल शर्मा के वार्ड नं. 21 और एससी रिजर्व कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए वार्ड नं. 1 से पार्षद हरप्रीत कौर और भाजपा के पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा के वार्ड नं. 9 को एससी से जनरल रिजर्व, कांग्रेस के डिप्टी मेयर अजय कुमार के वार्ड नं. 22 को महिला से एससी महिला रिजर्व कर दिया गया है। इससे उनका चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। इन नेताओं के नहीं बदले वार्ड जारी रोस्टर के अनुसार शिरोमणि अकाली दल बादल की एकमात्र पार्षद रीता के वार्ड-47 को बीसी से जनरल कर दिया गया है। हालांकि पूर्व मेयर पन्ना लाल भाटिया, नेता प्रतिपक्ष व भाजपा पार्षद रोहित पुरी, आप पार्षद रोहित स्याल के वार्ड को पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के तहत महिला रिजर्व ही रहने दिया गया है। इसी तरह, कई और वार्डों को एससी से जनरल और जनरल से एससी बना दिया गया है। महिलाओं को रिजर्वेशन 50 फीसदी ही मिलेगा। इन वार्डों के बदले रोस्टर 16 अप्रैल के नोटिफिकेशन के मुताबिक एससी रिजर्व वार्ड 1 और 9 को जनरल किया था, 26 को जनरल महिला से बीसी 16 अप्रैल को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एससी रिजर्व वार्ड नंबर 1 व 9 को जनरल, 11, 15, 27, 29, 31, 45 को जनरल से एससी रिजर्व किया गया है। 21 को बीसी से जनरल, 27 व 41 को एससी से जनरल और 47 को बीसी से जनरल बनाया गया है। 46 को एससी से महिला रिजर्व किया गया है। 22 को महिला से एससी महिला, 24 को एससी महिला से जनरल, 26 को जनरल महिला से बीसी, 8, 12, 22, 30 व 36 को महिला से एससी महिला, 40, 42 व 44 को एससी महिला से जनरल बनाया गया है, जबकि 46 को एससी से जनरल महिला रिजर्व किया गया है। सक्रीनिंग कमेटियों के पाले में गेंद वार्डों के आरक्षण रोस्टर में बदलाव के बाद कांग्रेस, भाजपा और आप ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वार्डों में उम्मीदवार फाइनल करने के लिए आप ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। जिन्होंने दो दिन में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांगे हैं। हरेक वार्ड में 4 से 5 दावेदारों ने टिकट के लिए अप्लाई किया है। भाजपा की ओर से भी अपने कैंडिडेट तय किए जा रहे हैं। हालांकि पार्टी में कुछ कैंडिडेट के टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस में भी कैंडिडेट तय किए जाने की तैयारी चल रही है। वार्डों का नया रोस्टर यह रहेगा अनुसूचित जाति (SC): 11, 27, 29, 31 और 45 अनुसूचित जाति महिला: 8, 12, 22, 30 और 36 पिछड़ा वर्ग (BC): 15 और 26 जनरल महिला रिजर्व: 2, 4, 6, 10, 14, 16, 18, 20, 24, 28, 32, 34, 38, 40, 42, 44, 46, 48, 49 और 50 जनरल रिजर्व (Open): 1, 3, 5, 7, 9, 13, 17, 19, 21, 23, 25, 33, 35, 37, 39, 41, 43 और 47

   

सम्बंधित खबर