संगरूर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:नगर कौंसिल के बाहर डटे, मांगों पर अड़े; नेताओं की चेतावनी- यह तो सिर्फ छोटा सा ट्रेलर है
- DSS Admin
- May 14, 2026
संगरूर में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य बाजार में धरना दिया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक नगर कौंसिल दफ्तर के बाहर प्रदर्शन जारी रहेगा। नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह तो केवल 'छोटा सा ट्रेलर' है। 'फिल्म अभी पूरी नहीं हुई है'। बता दें कि, पंजाब भर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब संगरूर शहर में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पिछले कई दिनों से जारी इस हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़े-कचरे से बदबू फैल रही है इस स्थिति से शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर जमा कूड़े-कचरे से बदबू फैल रही है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। शहरवासियों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए, ताकि सफाई-व्यवस्था को पटरी पर लाया जाए। जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं इस अवसर पर बात करते हुए सफाई कर्मचारी नेताओं ने बताया कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज होगा नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह तो केवल एक 'छोटा सा ट्रेलर' है और 'फिल्म अभी पूरी नहीं हुई है'। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि सरकार ने जल्द कोई निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में उनका संघर्ष और तेज होगा।

