मां ने डेढ़ साल की बच्ची को पीटा:तरनतारन में सिर पकड़ बिस्तर पर पटका, 10 सेकेंड में 6 थप्पड़ मारे; VIDEO बना पति को भेजा

तरनतारन जिले में डेढ़ साल की बच्ची के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। उसकी मां ने ही उसकी बेरहमी से पिटाई की, सिर पकड़कर बिस्तर पर पटका, फिर 10 सेकेंड में 6 थप्पड़ मारे। उसका वीडियो बनाकर अपने पति को भेज दिया। वीडियो सामने आने के बाद बाल सुरक्षा विभाग और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को रेस्क्यू कर लिया। जबकि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि उसका पति बाहर रहता है, वह उसे बुलाने के लिए बेटी से मारपीट करती थी और फिर वीडियो बनाकर उस भेज देती थी, जिसे दिखकर वह घर आ जाए। पुलिस ने महिला के मायके में छापेमारी की जानकारी के अनुसार, यह मामला मोहल्ला नानकसर का है। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बाल सुरक्षा हेल्पलाइन पर एक शिकायत मिली थी। शिकायत के साथ एक वीडियो भी भेजा गया था, जिसमें महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची की पिटाई करती दिखाई दे रही थी। वीडियो देखने के बाद बाल सुरक्षा विभाग ने तुरंत पुलिस के साथ मिलकर महिला के मायके में छापेमारी की। वहां से महिला को हिरासत में ले लिया गया, जबकि बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्ची के माता-पिता दोनों ही नशे के आदी हैं। बच्ची की सुरक्षा को देखते हुए उसे संरक्षण में लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पति को घर बुलाने के लिए बनाती थी वीडियो पूछताछ के दौरान आरोपी महिला सिमरन ने बताया कि उसका पति कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहता था। उसे वापस बुलाने के लिए वह अपनी बेटी के साथ मारपीट करती थी और उसकी वीडियो बनाकर पति को भेजती थी। महिला के अनुसार, वह चाहती थी कि बच्ची की हालत देखकर उसका पति घर लौट आए। इलाके में रोष, सख्त कार्रवाई की मांग घटना सामने आने के बाद इलाके में लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि डेढ़ साल की मासूम बच्ची, जो अभी ठीक से बोल भी नहीं सकती, उसे अपने ही माता-पिता की लापरवाही और नशे की आदतों का खामियाजा भुगतना पड़ा। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं बाल सुरक्षा विभाग का कहना है कि बच्ची की सुरक्षा और भविष्य को प्राथमिकता देते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं, ताकि उसे सुरक्षित माहौल मिल सके। *************** ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में छोटी बहन ने गर्भवती बहन को पीटा,VIDEO: बाल पकड़कर घसीटा, छत पर सिर पटका; 4 महीने पहले हुई शादी से नाराज लुधियाना में छोटी बहन ने एक माह की गर्भवती बड़ी बहन को उसी के घर में जबरन घुसकर पीट दिया। बहन उस समय घर की पहली मंजिल पर बनी किचन में खाना बना रही थी। तभी छोटी बहन अपने कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ छत पर गई और बड़ी बहन से लड़ने लगी। (पढ़ें पूरी खबर)

   

सम्बंधित खबर