वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञवेदी में आहुति डाल कर की गई विश्व कल्याण की कामना

फतेहपुर, दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को राम-जानकी धाम रामतलाई मंदिर परिसर में चल रहे 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन हरिद्वार से पधारे विद्वान आचार्यो ने संगीतमयी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ वेदियों में पूर्णाहुति डाल कर विश्व के कल्याण की कामना की।

जहानाबाद कस्बे में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के‌ अंतिम दिन बुधवार को सुबह आठ बजे शांति कुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक पंडित राजेन्द्र द्विवेदी एवं उनकी टोली द्वारा संगीतमयी धुन के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर यज्ञ वेदियों में यजमानों द्वारा पूर्णाहुति डाल कर विश्व के कल्याण की कामना की गई।

इस मौके पर मंदिर के पुजारी बाबा अवधेशानन्द, श्रीराम गुप्ता, राजेश बाजपेई, रेनू बाजपेई, रामशंकर सचान, कन्हैया लाल बाजपेई, रामनारायण सचान, रामौतार गुप्ता, जयवीर, मुन्ना चौरसिया, राजेश वर्मा, मनीष वर्मा, कन्हैया लाल तिवारी, मंजू शर्मा, संतोषी यादव, ज्योति चौरसिया, सपना, चांदनी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

   

सम्बंधित खबर