अंबाला में नशा तस्कर गिरफ्तार:14 ग्राम 70 मिलीग्राम हैरोइन बरामद; धोखाधड़ी के मामले में भी एक आरोपी काबू

हरियाणा के अंबाला में नशा तस्कर हैरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिए। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नशा तस्करी का काम करता है। जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ हुई। पूछताछ में उसने तस्करी करने की बात कबूली है। नवागत पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने अंबाला में आते ही नशे के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है। जिसके अनुपालन में पुलिस ने अंबाला के थाना महेशनगर क्षेत्र दुर्गानगर के पास से नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को हैरोइन सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 14 ग्राम 70 मिलीग्राम हैरोइन बरामद अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजित सिंह शेखावत ने बताया कि थाना महेशनगर पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी निहाल निवासी न्यू टैगोर गार्डन खोजकीपुर अंबाला छावनी वर्तमान पता दुर्गानगर अंबाला छावनी को 14 ग्राम 70 मिलिग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद थाना महेश नगर में यह मामला दर्ज कर लिया गया है। धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने एक धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि अंबाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार काम कर रही है। थाना अंबाला शहर में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सर्बजीत सिंह निवासी गांव अचिन्तकौट थाना धरिन्डा जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जिला अंबाला के अतिरिक्त करनाल व पानीपत में भी मामले दर्ज है तथा पंजाब में भी लगभग 24 मामले में दर्ज हैं। विदेश भेजने के नाम पर की थी ठगी शिकायतकर्ता सतबीर सिंह निवासी गांव कंगवाल ने 12 जून 2024 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी सर्वजीत सिंह तथा अन्य ने विदेश भेजने के मामले में उससे व अन्य व्यक्तियों से एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी करने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल ने की।

   

सम्बंधित खबर