कुंवारे को शादी का झांसा देकर हनीट्रैप में फंसाया:महिला ने घर बुलाकर VIDEO बनाई, फतेहाबाद में पुलिसकर्मियों संग गैंग बनाया; ₹2.5 लाख ठगे

हरियाणा के फतेहाबाद में 10 लोगों का एक गिरोह कुंवारे युवकों को शादी का झांसा देकर उन्हें हनीट्रैप में फंसा रहा है। इनमें महिलाओं से लेकर पुलिसकर्मी तक शामिल हैं। इनके गैंग मेंबर पहले कुंवारे युवक ढूंढते, इसके बाद इन्हें महिलाओं से मिलवाकर पैसे ऐंठते थे। ऐसा ही मामला गांव ढाणी ठोबा के युवक के साथ हुआ। गिरोह में शामिल महिला और पड़ोसी दंपती ने उससे साढ़े तीन लाख रुपए की ठग कर ली। युवक की शिकायत पर मुख्य साजिशकर्ता महिला और हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र का कहना है कि 3 पुलिसकर्मियों और चार महिलाओं सहित 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला एक अन्य युवक से भी 70 हजार रुपए ठग चुकी है। आरोपी रितु सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। पहले जानिए…महिला ने युवक को कैसे फंसाया अब पढ़िए कैसे हुआ हनीट्रैप का खुलासा… SHO बोले- 3 लोगों को जेल भेजा सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि इस मामले में हुडा चौकी से हेड कांस्टेबल राकेश, ड्राइवर सुनील कुमार और महिला रितु को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया। अभी आगे भी जांच की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है कि, आरोपियों ने कितने लोगों के साथ ठगी की।

   

सम्बंधित खबर