पंचकूला में 20 लाख की हेरोइन के साथ युवक अरेस्ट:पंजाब के मोगा का रहने वाला, सप्लाई देने आया तो डिटेक्टिव स्टाफ ने पकड़ा

पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने सुखोमाजरी बाइपास रोड पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को 50 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरजीत सिंह निवासी गांव घलकलां, जिला मोगा (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पिंजौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार डिटेक्टिव स्टाफ की टीम एएसआई महिपाल के नेतृत्व में कालका-पिंजौर क्षेत्र में गश्त व अपराध जांच पर थी। इसी दौरान चंडीमंदिर लाइट प्वाइंट के पास एक मुखबिर ने सूचना दी कि हरजीत सिंह नामक युवक पंजाब से पंचकूला में हेरोइन सप्लाई देने आया हुआ है और सुखोमाजरी बाइपास रोड स्थित पुलिया के पास खड़ा है। तलाशी में 50 ग्राम 44 मिलीग्राम मिली सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर युवक को काबू कर लिया। आरोपी की एसीपी क्राइम अरविंद काम्बोज की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी की जींस की जेब से सफेद पन्नी में रखा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जांच और अनुभव के आधार पर पुलिस ने उसे हेरोइन बताया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर बरामद हेरोइन का कुल वजन 50 ग्राम 44 मिलीग्राम निकला। पुलिस ने आरोपी के पास से एक रियलमी मोबाइल फोन और 450 रुपए नकद भी बरामद किए हैं। आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी पुलिस ने बरामद हेरोइन को सील कर कब्जे में ले लिया। थाना पिंजौर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक राजेश को सौंपी गई है। जिसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

   

सम्बंधित खबर