आरएचएफ का दो दिवसीय संयुक्त बिहार प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन 23 मई से मधुबनी के पंडौल में

अररिया 18 मई(हि.स.)।

राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट का दो दिवसीय संयुक्त बिहार प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 23 से मधुबनी जिला के पंडौल में आयोजित होगा।

जानकारी आरएचएफ के उत्तर बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने सोमवार को दी।

प्रदेश अध्यक्ष कुमार ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून व यूनिफॉर्म सिविल कोड शीघ्र लागू करने तथा हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना पर न सिर्फ व्यापक चर्चा होगी। बल्कि इस दिशा आगामी संगठनात्मक गतिविधि एवं आंदोलन चलाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन हेतु फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल,राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी सहित जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे।सम्मेलन में उत्तर एवं दक्षिण बिहार के संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले इस कार्यकर्ता सम्मेलन में दोनों प्रदेश के पांच सौ से अधिक चयनित कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन की सफलता हेतु पूरे बिहार के सभी जिलों कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क अभियान अंतिम चरण में है।

   

सम्बंधित खबर