हरियाणा में 12 घंटे में दूसरी बार भूकंप:पहले रोहतक, अब झज्जर केंद्र, लोग घबराए, 20 दिन में पांचवां झटका, 12 जिले संवेदनशील
- Admin Admin
- Jul 17, 2025
हरियाणा में आज दोपहर 12:34 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र झज्जर जिले में जगन्नाथ यूनिवर्सिटी के पास रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 दर्ज की गई। इससे पहले रोहतक में बुधवार-गुरुवार की आधी रात 12:46 बजे भूकंप के झटके लगे। झटके महसूस होते ही लोगों की नींद टूट गई। हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन रात भर डर का माहौल बना रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इस भूकंप से जमीन के 10 किलोमीटर नीचे गहराई में हलचल हुई। इसका केंद्र रोहतक का गांव भालौठ के नजदीक का क्षेत्र रहा। प्रदेश में पिछले 20 दिन में 5 बार भूकंप आ चुका है। भूकंप के लिहाज से हरियाणा में 12 जिले संवेदनशील हैं। इनमें रोहतक, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। नेशनल भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी सूचना... हरियाणा में 20 दिन में पांचवीं बार भूकंप भूकंप से जुड़ी अहम बातें पढ़ें... -------------- हरियाणा में भूकंप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... हरियाणा में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके, दोबारा झज्जर रहा केंद्र, 6 जिलों में असर; रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता हरियाणा में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया। शुक्रवार शाम 7 बजकर 49 मिनट पर झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र झज्जर रहा और यहां 10 किलोमीटर की गहराई में हलचल हुई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही, जिसका असर गुरुग्राम, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, सोनीपत और झज्जर में दिखा। पूरी खबर पढ़ें...



