संग्रामपुर में आंगनबाड़ी सहायिका की गोली मार कर हत्या

पूर्वी चंपारण,04 अक्टूबर(हि.स.)।जिले में संग्रामपुर थाना क्षेत्र में अपराधियो ने आंगनबाड़ी सहायिका की सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी है। महिला की पहचान संग्रामपुर प्रखंड के भटवलिया गांव स्थित बाल विकास परियोजना केंद्र संख्या 62 की सहायिका सीमा देवी के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत सहायिका अपने नव निर्मित घर मे अकेली रहती थी। शुक्रवार की सुबह वह अपने आगनबाड़ी केंद्र पर नहीं पहुंची,तो सेविका द्वारा फोन किया गया। लेकिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो आसपास लोगों द्वारा उसके घर के खिड़की से देखा गया तो उसका शव पड़ा हुआ था। घर में बाहर से ताला लगा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर मौके पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार,सर्किल इंस्पेक्टर व संग्रामपुर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

लोगों ने बताया कि मृतक की शादी छपरा के मढ़ौरा में हुई थी। शादी के बाद पति पत्नी के विवाद के कारण वह ससुराल छोड़कर मायके में ही अकेली रहती थी। जहां उसने अपना नया घर भी बनाया था। साथ ही ब्याज पर पैसे का लेनदेन भी करती थी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना की सूचना पर अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में सर्किल इंस्पेक्टर,थानाध्यक्ष व आसूचना इकाई को शामिल कर एसआईटी का गठन किया गया है।टीम वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच में जुटी है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया जा रहा है।पुलिस घटना स्थल से एक मिस किया हुआ गोली बरामद किया है। प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश में हुआ प्रतीत हो रहा है,जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधी गिरफ्तार कर लिये जायेगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर