गांधीनगर में आयोजित गरबा महोत्सव में सहभागी हुए मुख्यमंत्री

गांधीनगर में आयोजित गरबा महोत्सव में आरती करते मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

आईएएस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन का आयोजन

गांधीनगर, 4 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आईएएस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गांधीनगर सेक्टर-19 स्थित जिमखाना में आयोजित रास-गरबा महोत्सव में शुक्रवार रात आद्य शक्ति की आरती में सहभागी हुए।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मुख्य सचिव सचिव राज कुमार व शर्मिन राज कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव पंकज जोशी व ज्योत्सना जोशी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार दास तथा राज्य पुलिस महानिदेशक विकास सहाय के साथ जगतजननी माँ जगदंबे की भक्ति-भावपूर्वक आरती की तथा बाद में गरबा देखा। राज्य के वर्तमान एवं पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तथा उनके परिजन इस गरबा उत्सव में उमंगोल्लासपूर्वक सहभागी हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / बिनोद पाण्डेय

   

सम्बंधित खबर