कश्मीर में सेना प्रमुख की हाई लेवल समीक्षा एलओसी से अमरनाथ यात्रा तक सुरक्षा का लिया जायजा
- govind chouhan
- Jul 08, 2026
कश्मीर में सेना प्रमुख की हाई लेवल समीक्षा
एलओसी से अमरनाथ यात्रा तक सुरक्षा का लिया जायजा
श्रीनगर
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बुधवार को श्रीनगर स्थित चिनार कोर 15 कोर मुख्यालय का दौरा कर कश्मीर घाटी की मौजूदा सुरक्षा स्थिति सेना की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। दौरे के दौरान सेना प्रमुख को नियंत्रण रेखा एलओसी और घाटी के अंदरूनी इलाकों में तैनाती, आतंकवाद विरोधी अभियानों, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय तथा जारी अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत जानकारी दी गई। सेना ने बताया कि जनरल धीरज सेठ ने आधुनिक तकनीक के उपयोग, सैन्य क्षमताओं को मजबूत बनाने और सभी प्रकार के अभियानों के लिए संयुक्त युद्धक तैयारियों की भी समीक्षा की। सेना प्रमुख ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी निभा रहे अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए उनके पेशेवर रवैये, समर्पण और कश्मीर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

