अमृतसर में 515 किसानों को राहत:30 नवंबर तक पूरे अजनाला के बाढ़ पी​ड़ितों को मुआवजा देने का लक्ष्य

अमृतसर में बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान 17 गांवों के 515 बाढ़ प्रभावित किसानों को 2 करोड़ 20 लाख रुपए की मुआवजा राशि वितरित की। इस पहल का उद्देश्य किसानों के आर्थिक नुकसान को कम करना और उन्हें जल्द राहत पहुंचाना है। मुआवजा उन किसानों को दिया गया जिनकी फसलें, खेत और कृषि-संबंधी संपत्ति बाढ़ के कारण नुकसान में आई थी। स्थानीय किसानों के लिए यह राहत की बड़ी खबर मानी जा रही है, क्योंकि बाढ़ के बाद वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। सरकार की मंशा किसानों की हर संभव मदद करना इस मौके पर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा, मैंने अपने क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि बाढ़ प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा। मैं उस वादे को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत रहा हूं । इस के साथ ​ही कहा 30 नवंबर तक पूरे अजनाला के बाढ़ पी​ड़ितों को मुआवजा देने का लक्ष्य है। विधायक ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों की हर संभव मदद करना है, ताकि वे अपनी कृषि गतिविधियों को फिर से पटरी पर ला सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन गांवों में अभी तक सर्वे पूरी नहीं हो पाया है, वहां के किसानों को भी जल्द मुआवजा मिलेगा। किसानों ने मुआवजा वितरण को स्वागत योग्य कदम बताया और कहा कि इससे उन्हें अपनी फसलों और कृषि कार्य को पुनः शुरू करने में मदद मिलेगी।

   

सम्बंधित खबर