राजगढ़ः अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत

राजगढ़, 11 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र में ढाबला जोड़ के समीप बुधवार की रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, बीती रात 58 वर्षीय गंगाराम पुत्र खुशीलाल राठौर निवासी झाड़ला साइकिल से अपनी बहन के घर ग्राम पनवाड़ी जा रहे थे। इसी दौरान ढाबला जोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों के अनुसार गंगाराम खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी हुई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर