गोडादरा–डिंडोली क्षेत्र में 226 लाख के विकास कार्यों का भव्य भूमिपूजन संपन्न
- Admin Admin
- Nov 19, 2025
सूरत, 19 नवंबर (हि.स.)। चौर्यासी विधानसभा के साउथ ईस्ट (लिंबायत) ज़ोन के वार्ड नंबर 26 गोडादरा–डिंडोली (उत्तर) क्षेत्र में आज महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इन सभी विकास योजनाओं का शुभारंभ विधायक संदीप देसाई के करकमलों से संपन्न हुआ।
भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल के मार्गदर्शन में इन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।
कहां-कहां किये गए भूमिपूजन
-गोडादरा क्षेत्र की 7 सोसायटियों में आंतरिक सिमेंट-कंक्रीट (सीसी) सड़कें बनाई जाएंगी।
-2 सोसायटियों में ड्रेनेज और पानी की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
इन सभी विकास कार्यों पर कुल ₹226.00 लाख का अनुमानित खर्च होगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. नरेंद्र पाटिल,पूर्व शासक पक्ष नेता अमित राजपूत,पार्षद अलका पाटिल व पार्षद वर्षा बलदानिया शामिल थे।
साथ ही संबंधित सोसायटियों के प्रमुख और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे



