मोहाली में युवक का मर्डर, पहले फोन घर से बुलाया:छाती पर चाकू मारा, 19 हजार रुपये के विवाद में हत्या; एफआईआर दर्ज

मोहाली के बलौगी में 19 हजार रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या हो गई है। युवक की छाती पर चाकू से वार किए गए, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने शुरुआत में गंभीरता से जांच नहीं की। सुबह जब लोग थाने के बाहर जुटे तो पुलिस एक्शन में आई और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक युवक को कई दिनों से फोन पर गोली मारने की धमकियां मिल रही थीं। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अभि के रूप में हुई है। व्हाट्सएप पर ग्रुप कॉल बुलाया मृतक के भाई अमन ने बताया कि उसका भाई कल घर पर था, जब कुछ लोग उसे धमकी दे रहे थे। वे कह रहे थे कि तुझे गोली मार देंगे, तेरी फिल्डिंग सेट कर दी जाएगी। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे एक ग्रुप कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि गुरुद्वारे के पास आ जा, तेरी फिल्डिंग सेट कर दी जाएगी। घरवालों को मंडी जाने की बात कहकर निकला भाई ने घरवालों को बताया कि वह काम पर जा रहा है, लेकिन वह मंडी चला गया। उसने अपने दोस्तों को कहा कि कुछ खा-पीकर आते हैं। इसके बाद वहां दोनों पक्षों के युवक जुट गए। दोनों पक्षों के लड़कों के बीच झगड़ा हुआ। परिवार को सूचना दी गई थी, लेकिन मौके पर कोई नहीं आया। मृतक की मां का बयान मृतक की मां ने बताया कि उनके लड़के को चाकू से मारा गया है। फोन करके लड़कों ने उसे बुलाया था। मकान मालिक भी इस मामले में शामिल है। हमारे बेटे को मारा गया, उसके बाद घर में नहीं घुसने दिया गया। न पुलिस मौके पर गई, न कोई सुनवाई हो रही है। अभी पूछताछ चल रही है। महिला ने कहा कि जब उन्होंने मकान मालिक की भूमिका पर सवाल उठाया तो पुलिसकर्मी ने उन्हें चुप रहने को कहा और कहा कि वे खुद आरोपियों को तलाश लेंगे। उनका कहना है कि कोई बात नहीं सुन रहा है। मेरा बेटा मुझे दवाई दिलाने आया था, इसके बाद उसे फोन कर बुलाया गया। 19 हजार रुपये उसके पास थे। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर