डॉ. विशेष गुप्ता हिंदी में स्तंभ लेखन के क्षेत्र में तीन हजार लेख लिखने के लिए भोपाल में सम्मानित

मुरादाबाद, 02 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ समाजशास्त्री मुरादाबाद निवासी डॉ. विशेष गुप्ता ने मध्य प्रदेश हिंदी राष्ट्र भाषा प्रचार न्यास के तत्वावधान में भोपाल स्थित हिंदी भवन में सामाजिक समरसता विषय पर एक मार्च को आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में व्याख्यान दिया। समिति की तरफ से डॉ. विशेष गुप्ता को हिंदी में स्तंभ लेखन के क्षेत्र में तीन हज़ार लेख लिखने के लिए सम्मानित भी किया गया।

डॉ विशेष गुप्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश हिंदी राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के तत्वाधान में भोपाल के हिंदी भवन में 20 वीं बसंत व्याख्यान माला के अंतर्गत -सामाजिक समरसता की दिशा विषय पर 1 मार्च को राष्ट्रीय कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें उन्होंने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में डॉक्टर विशेष गुप्ता को हिंदी में स्तंभ लेखन के क्षेत्र में विगत 30 सालों में तीन हज़ार लेख लिखने के लिए सम्मानित भी किया गया।

डॉ. विशेष गुप्ता ने आगे बताया कि उन्होंने सामाजिक समरसता पर कहा कि सामाजिक समरसता देश में बिना जाति,वर्ग,सम्प्रदाय व रंगभेद के सभी लोगों को राष्ट्र के नाम पर समान भाव के साथ रहना सिखाती है। समरसता एक भावनात्मक अवस्था है जो मिलजुलकर रहना है। यही भाव भारतमाता की सेवा के लिए प्रेरणा देता है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

   

सम्बंधित खबर