भाजपा किसान मोर्चा सदस्यता अभियान की समीक्षा : मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने ली बैठक

जोधपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की समीक्षा बैठक के बाद किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सोमवार को जोधपुर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार में लघु उद्योग भारती के सभागार में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान के कार्यों की जानकारी ली। साथ ही प्रथम चरण की समाप्ति के बाद अब सभी कार्यकर्ताओं को दूसरे चरण की तैयारियों में जुटकर अभियान को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज सदस्यता अभियान में की गई मेहनत कल आपके काम आएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं को जन-जन से जुडऩे का बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही है।भाजपा सरकार की नीतियों को बताते हुए सदस्यता ग्रहण करवाएंगे तो लक्ष्य पूरा होगा ही, साथ ही आमजन का आप से सीधा संपर्क होगा। इसलिए इस अभियान को गति देने के लिये सक्रिय रूप से सहभागिता निभाए। उन्होंने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा का जो दायित्ववान कार्यकर्ता 2100 प्राथमिक सदस्य बनाएगा, उन्हें भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान की तरफ से अयोध्या धाम दर्शन हेतु जाने का अवसर प्राप्त होगा। समीक्षा बैठक में जोधपुर संभाग के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवतसिंह राजपुरोहित, भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण के जिला अध्यक्ष जगराम बिश्नोई, भाजपा जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, भाजपा किसान मोर्चा सदस्यता अभियान की संभाग प्रभारी ज्योति जाणी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, भाजपा किसान मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई, भाजपा किसान मोर्चा जोधपुर देहात उत्तर जिला अध्यक्ष रामनारायण जांगू, बालोतरा जिला अध्यक्ष पप्पूराम बिश्नोई, बाड़मेर जिला अध्यक्ष पुरखाराम मांजू उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

   

सम्बंधित खबर