'बॉर्डर-2' में अहन शेट्टी की एंट्री, सनी देओल ने किया ऐलान

वर्ष 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' उस वक्त की सबसे बड़ी हिट और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें एक्टर सनी देयोल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, कुलभूषण खरबंदा और कई अन्य लोग नजर आए। अब 27 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल दर्शकों के सामने आ रहा है। इस में सनी देयोल मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा एक और एक्टर के नाम का ऐलान हुआ है। वह अभिनेता कौन है?

फिल्म 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी देखा गया था। उन्होंने भैरव सिंह के किरदार में लोगों का प्यार जीता। अब फिल्म के सीक्वल में जूनियर शेट्टी की एंट्री हो गई है। वो है सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जो 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी सनी देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

हालांकि फैंस फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर उत्सुक हैं लेकिन उन्हें इस फिल्म के लिए इंतजार करना होगा। गणतंत्र दिवस पर दर्शकों को खास तोहफा मिलेगा। यह फिल्म 2026 में 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा किया जाएगा। अब तक सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ औरअहान शेट्टीइनके नाम फाइनल हो गए हैं। यह देखना महत्वपूर्ण है कि इस बटालियन में और कौन से कलाकार शामिल होते हैं।

अहान शेट्टी की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। अहान ने फिल्म 'तड़प' में एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन शेयर किया है। इसके अलावा वह अपनी निजी जिंदगी के कारण भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ पिछले 11 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन, उनका रिश्ता टूट गया। अहान और तानिया के बीच अनबन क्यों हुई, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

   

सम्बंधित खबर