मुख्यमंत्री ने काली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
- Admin Admin
- Apr 04, 2025

चंडीगढ़, 4 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कालका स्थित श्री काली माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों के स्वस्थ व उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवरात्रों के मौके पर कालका में काली माता मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर में पूजा की और हवन-यज्ञ में आहुति डाली। इस अवसर पर कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा व पूर्व विधायिका लतिका शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा