हरियाणा की आंगनबाड़ियों में हेल्पर, वर्कर के हजाराें पद खाली

- कांग्रेस विधायक के सवाल पर सरकार ने जारी की रिपोर्ट

चंडीगढ़, 11 मार्च (हि.स.)। हरियाणा में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों में इस समय कर्मचारियों के हजाराें पद रिक्त पड़े हुए हैं। राज्य सरकार केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार इन पदों को भरने के लिए नियमावली को तैयार कर रही है। मंगलवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक पूजा ने यह मुद्दा उठाते हुए सरकार से आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्पर, वर्करों तथा सुपरवाइजरों के रिक्त पदों के बारे में जानकारी मांगी। इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि प्रदेश में इस समय आंगनबाड़ी वर्कर के 25 हजार 962 स्वीकृत पद हैं। इनमें से 23 हजार 413 पद भरे हुए तथा 2549 पद रिक्त हैं। आंगनबाड़ी हेल्पर के 25 हजार 450 पद स्वीकृत हैं, जिसकी एवज में 21011 पद भरे हुए हैं तथा 4439 पद रिक्त हैं। सुपरवाइजन के लिए 1016 पद स्वीकृत हैं। इनमें 898 भरे हुए तथा 118 पद रिक्त हैं।

सरकार के अनुसार इन पदों को भरने के लिए केंद्र के निर्देशानुसार नियम तय किए जा रहे हैं। यह नियम बहुत जल्द फ्रेम हो जाएंगे। इसी वर्ष के दौरान आंनगवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भर लिया जाएगा। सरकार के अनुसार सुपरवाइजरों के रिक्त पदों को भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग भेजी जा चुकी है। हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सोनीपत जिले में सबसे अधिक आंगनबाड़ी वर्करों के 225 पद तथा आंगनबाड़ी हेल्परों के 360 पद रिक्त हैं।

जिला का नाम रिक्त आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर

अंबाला 129 225

भिवानी 119 195

दादरी 058 105

फरीदाबाद 083 183

फतेहाबाद 106 169

गुडग़ांव 090 136

हिसार 127 248

जींद 130 265

झज्जर 157 213

कैथल 071 255

कुरुक्षेत्र 067 160

करनाल 124 235

मेवात 150 170

नारनौल 124 217

पंचकूला 056 106

पानीपत 052 128

पलवल 129 205

रोहतक 151 189

रेवाड़ी 123 256

सिरसा 175 255

सोनीपत 225 360

यमुनानगर 103 164

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

   

सम्बंधित खबर