नलदमयंती ताल में डूबने से होटल कर्मी की मृत्यु

नैनीताल, 06 मार्च (हि.स.)। नैनीताल जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती नलदमयंती ताल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक भीमताल के होटल का कर्मचारी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार अपराह्न 4 बजे की बतायी गयी है। बताया गया है कि कमलेश अपने मामा के लड़के के साथ नल दमयंती ताल में नहाने के लिये गया हुआ था और नहाने के दौरान ताल में डूब गया।

भीमताल के थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची और उसे निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु:23 वर्षीय कमलेश आय पुत्र मोहन राम निवासी ग्राम गजार कसियालेख।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

   

सम्बंधित खबर