जम्मू में तीन शैक्षणिक संस्थान 7, 8 और 9 अक्टूबर को बंद रहेंगे

जम्मू 06 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने रविवार को कहा कि जम्मू में तीन शैक्षणिक संस्थान 7, 8 और 9 अक्टूबर को बंद रहेंगे क्योंकि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों की मतगणना इन स्थानों पर शुरू होगी।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा 2024 के आम चुनाव की मतगणना के संबंध में जारी इस आदेश में निम्नलिखित शैक्षणिक संस्थान 7, 8 और 9 अक्टूबर 2024 को अन्य गतिविधियों के लिए बंद रहेंगे। इन संस्थानों में पद्मश्री पद्मा सचदेव कॉलेज फॉर विमेन गांधी नगर जम्मू, सरकारी एमएएम कॉलेज जम्मू और सरकारी पॉलिटेक्निक बिक्रम चौक, जम्मू आदेश में शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / मोनिका रानी

   

सम्बंधित खबर