मुख्यमंत्री धामी से मिले व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, बोले- आबकारी नीति में बदलाव से होंगे आर्थिक नुकसान

देहरादून, 27 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड के होटल व्यापारियों के विषय पर चर्चा की।

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने बताया कि उत्तराखंड आबकारी नीति 2024-25 के अंतर्गत विषयों को लेकर सरकार की ओर से कई बदलाव किए गए हैं। इस नीति में बदलाव के कारण होटल व्यापारियों को कई प्रकार से आर्थिक हानि हो सकता है। आर्थिक नुकसान उठाने के चलते होटल बंद होने की कगार पर आ सकते हैं। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है। किसी को कोई नुकसान न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री धामी जल्द से जल्द समाधान करेंगे और होटल व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान उत्तराखंड होटल एंड रेस्टोरेंट संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी, दिग्विजय सिंह बिष्ट आदि व्यापारी थे।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/रामानुज

   

सम्बंधित खबर