केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी को आम हड़ताल एवं चक्का जाम : रणधीर यादव

सहरसा- वामपंथी बैठक

सहरसा,04 फरवरी (हि.स.)।केन्द्रीय ट्रेड यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू जिला सचिव नसीम उद्दीन की अध्यक्षता में सीपीएम जिला कार्यालय शारदा नगर में रविवार को संपन्न हुई।

किसान सभा के राज्य सचिव विनोद कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी को आम हड़ताल एवं भारत बंद करने का आह्वान किया।किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त सचिव रणधीर यादव ने कहा केन्द्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय एवं मुख्य मार्ग को जाम कर सरकारी संस्थाओं को बंद करेंगें।

इंटक के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण चोपाल ने कहा सरकार के मजदूर किसान विरोधी नीतियों के राष्ट्रव्यापी भारत बंद को सफल ऐतिहासिक करने का आवाहन किया।वहीं एटक के जिला मंत्री प्रभुलाल दास ने कहा इस बार केन्द्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा एक साथ आम हड़ताल बनाने का आवाहन किया।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर