देवब्रत सैकिया ने सीएए को उच्चतम् न्यायालय में दी चुनौती

गुवाहाटी, 13 मार्च (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा असम विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को उच्चतम् न्यायालय में चुनौती दी। उन्होंने इस कानून के नियमों को चुनौती देते हुए एक अंतरिम आवेदन उच्चतम् न्यायालय में दाखिल किया है।

उल्लेखनीय है कि सीएए के विरुद्ध इस प्रकार के आवेदन पहले भी असम छात्र संघ (आसू) तथा असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद द्वारा उच्चतम् न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। इस कानून का औपचारिक नोटिफिकेशन नहीं होने के कारण उच्चतम् न्यायालय में इस पर सुनवाई शुरू नहीं हो सकी थी।

ज्ञात हो कि कल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन बोरा द्वारा इस मुद्दे को न्यायालय में चुनौती देने के लिए असम सरकार के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता कृष्ण शर्मा को अधिकृत किया गया था। देवब्रत सैकिया द्वारा इसको लेकर न्यायालय पहुंचने की खबर अचानक सामने आई है।

हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर