राज्य भर में मनाया गया में विष्णु राभा दिवस

गुवाहाटी, 20 जून (हि.स.)। आज राज्य भर में विष्णु राभा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्य में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी कड़ी में राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के सांस्कृतिक विंग की पहल पर आज विष्णु राभा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक शाखा के कार्यालय में ''गीते-माते कलागुरूक सोंवरण'' शीर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सूचना और जनसंपर्क निदेशक मानवेंद्र देव रॉय भी उपस्थित थे। ''जनतार पुजारी'' नामक एक आलेख प्रस्तुत किया गया। संयुक्त निदेशक दीपक कुमार बसुमतारी और कर्मचारी प्रकाश दास ने एक-एक विष्णु राभा गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में निर्देशक मानवेंद्र देव रॉय ने संगीत, नृत्य, नाटक, कविता, राजनीति आदि के विभिन्न क्षेत्रों में बिष्णुप्रसाद राभा द्वारा किए गए योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अपनी रचनाओं और समाज की सेवा के माध्यम से ही बिष्णुप्रसाद राभा आज हमारे बीच जीवंत हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सूचना और जनसंपर्क अधिकारी मंजूरानी डेका ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर