किशोर-किशोरी सशक्तिकरण को लेकर समूह बैठक का आयोजन

बैठक करते किशोर व किशोरी समूह के सदस्य

पूर्वी चंपारण, 21 जून (हि.स.)। जिले में चकिया प्रखंड के बलोचक गांव में महिला एवं बाल विकास निगम,समाज कल्याण विभाग व यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना अंतर्गत किशोर-किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत समूह बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चकिया कुमारी श्वेता ने बरमदिया पंचायत के सभी किशोर किशोरी समूह के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कम उम्र की शादी परिवार की बर्बादी का कारण बनता है। इसलिए जब बच्चे पढ़ लिख कर अपने पैर पर खड़े हो जाएंगे तभी उसकी शादी अच्छी भी लगती है।

उन्होंने कहा कि जब बच्चे विद्यालय में होंगे तब कम उम्र में शादी नहीं होगी। जब लड़किया पढ़ कर नौकरी पेशा में जाएंगी तो दहेज में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित सरकार के अन्य संचालित योजनाओं का लाभ उठा अपने सपने को साकार कर सकते हैं।

इस अवसर पर उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रजा ने कहा कि किशोर किशोरी में नेतृत्व,आत्मविश्वास, जागरूकता और क्षमता विकास करना जरूरी है,ताकि वे वास्तिविक सामाजिक परिस्थितियों का सामना करके उनका व्यवहारिक हल ढूंढ़ सके। बाल बाल विवाह, दहेज प्रथा के दुष्परिणामों एवं उसके कानूनी प्रधानों से अपने परिवार एवं अन्य लोगों को जागरूक कर सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सहयोगी बन सके।

उड़ान परियोजना के प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार सिंह, लेडीज़ सुपरवाइजर हेना कौसर, विकास मित्र कविता कुमारी,सेविका मधु देवी सहित बड़ी संख्या में किशोर व किशोरी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर